कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजूर/ कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम सम्पन्न, चारों मंडलों का गठन, अध्यक्षों की नियुक्ति।

प्रदेश सचिव, जिला अध्यक्ष, युवा कांग्रेस सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प।

पखांजूर में कांग्रेस का संगठन सृजन कार्यक्रम सम्पन्न, चारों मंडलों का गठन, अध्यक्षों की नियुक्ति।

पखांजूर, 29 जुलाई/ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं जिला कांग्रेस कमेटी के मार्गदर्शन में पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम का भव्य आयोजन रविवार को विश्रामगृह पखांजूर में किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस संगठन की मजबूती और विचारधारा के प्रसार हेतु पखांजूर, कापसी, बांदे और कोयलीबेड़ा मंडलों का पुनर्गठन कर मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई।

सर्वसम्मति से पखांजूर मंडल अध्यक्ष राजदीप हालदार, कापसी मंडल अध्यक्ष भुवन बढ़ाई, बांदे मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बढ़ाई, कोयलीबेड़ा मंडल अध्यक्ष प्रेम उसेण्डी की घोषणा की गई। इन नियुक्तियों को उपस्थित वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत बिस्वास ने सभी नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को पदभार की शुभकामनाएं दी और कहा कि “प्रदेश में पुनः कांग्रेस का सुशासन लाने के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना अनिवार्य है। सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में सक्रियता से कार्य करें।” पूर्व प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई ने भी मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नियुक्ति केवल दायित्व नहीं, बल्कि जनता की सेवा का अवसर है। हमें मिलकर कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव, गली-गली पहुंचाना है।यह संगठन सृजन कार्यक्रम कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को नया बल देने वाला सिद्ध हुआ। प्रदेश सचिव जनकनंदन कश्यप ने कहा कि “संगठन सृजन केवल ढांचा नहीं, कांग्रेस की आत्मा है। आज की राजनीति में विचारधारा की लड़ाई में कांग्रेस कार्यकर्ता ही लोकतंत्र की असली ताकत हैं।”

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सुभद्रा सलाम, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश ठाकुर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष शोएब अहमद, अमर मंडल, गोपाल कुंडू, भवेश चक्रवर्ती, प्रदीप बाईन, बापीशील, संतोष कीर्तनिया, निहार सरकार, हर्षित मृदा, अनादि जी, सरपंच संघ अध्यक्ष ईश्वर कडियम, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मनीषा जायसवाल, ब्लॉक अध्यक्ष नीलाक्षी बिस्वास समेत सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!