कांकेरछत्तीसगढ़पखांजुर

पखांजुर/ ग्राम पी.व्ही. 70 शांतिनगर के एक परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत।

ग्राम पी.व्ही. 70 शांतिनगर के एक परिवार के 5 लोगों ने खाया जहर, तीन की मौत।

पखांजुर/ परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के ग्राम पी.व्ही. 70 शांतिनगर में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के माता-पिता और तीन बच्चों सहित पांच सदस्यों ने जहर खा लिया है, जहर खाने से मासूम तीन बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में की गई है।

घटना के बाद बच्चों के माता-पिता की स्थिति गंभीर बनी हुई है। दोनों को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती किया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोगों को जानकारी मिलते ही मृतकों के घर पर स्थानीय लोगों की भीड़ लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही परतापुर थाना के पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!