सबका साथ सबका विकास कहने वाली भारतीय जनता पार्टी खुद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में बाधा डाल कर विकास में रोड़ा डाल रही है – शोपसिंह

भानुपप्रतापपुर/ पिछले समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, हमारे 4 जनपद सदस्य थे। हमने जनादेश स्वीकार किया। भाजपा समर्थित जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने। इस समय हमारे 8 जनपद सदस्य हैं। इसे भाजपा को स्वीकार करना चाहिए। पर जनादेश के विरूद्ध जो षड्यंत्र रची जा रही है। तिथि बदली जा रही है। इसके हम खिलाफ हैं। जनता भी देख रही है एक महिने का समय हो रहा है विकास कार्य चालू होनी चाहिए। लेकिन सबका साथ सबका विकास कहने वाली भारतीय जनता पार्टी खुद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव में बाधा डाल कर विकास में रोड़ा डाल रही है। भाजपा सबका साथ सबका विकास की नारा लगाती है। पर इनका नारा खुद के विकास के लिए है। भाजपा विकास करने वाली नहीं, बल्कि षड्यंत्र करने वाली पार्टी बन गई है। भानुप्रतापपुर विधानसभा कांग्रेस का गढ़ है। जनता कांग्रेस नीति से प्रभावित है। इसीलिए दुर्गूकोंदल, भानुप्रतापपुर, चारामा में जनपद अध्यक्ष उपाध्यक्ष चुनाव के लिए पूर्ण बहुमत मिली है। भाजपा नेता अपने सरकार का घमंड ना करें। जनादेश का सम्मान करें अन्यथा जनता कुर्सी से उतार देगी। श्री आचला ने कहा अध्यक्ष उपाध्यक्ष कांग्रेस के बनेंगे। हमारे जनपद सदस्य समर्पित हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!