
धान खरीदी केन्द्रों में किसानों को हो रही समस्या के समाधान करने को लेकर AIKKMS ने शासन – प्रशासन से गुहार लगाई।
पखांजुर/ ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने शासन-प्रशासन से धान खरीदी केन्द्रों पर किसानों को हो रहे समस्याओं की समाधान करने की गुहार लगाई। संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप कर मांग किया कि धान खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराए। किसानों से आधा बारदाना लेना बंद करे।खरीदी केंद्र के आश्रित गांव के दिनों में वाटें और खरीदी सुची चस्पा करें, खरीदी लिमिट में बृद्धि करें, सुखती-झुकती कटौती, माप तौल हेतु किसानों से नगद पैसा लेना बंद करे। किसान धान बेचने के बाद हमाल को नगद प्रति बोरा 5 रुपए भुगतान करने को मजबूर करना आदि शोषण बंद करें। पखांजुर अनुविभागीय अधिकारी से खरीदी केन्द्रों की बदहाल स्थिति और वर्तमान में धान खरीदी बंद है, उसे जल्द चालु करने की अपील की है।
ब्लॉक अध्यक्ष अजित मिस्त्री, उपाध्यक्ष दिलीप विश्वास, सुधिर मण्डल, उप सचिव जयंत सरकार, गौतम मण्डल आदि ने कहां है कि सरकार 31 सौ रुपये में प्रति एकड़ 21 कुंटल धान खरीदी करने की घोषणा तो किया परंतु किसानों से खरीदने का पुख्ता व्यवस्था नहीं की है।खरीदने की समय सीमा निर्धारित कर ली और अवस्था के कारण किसान धान बिक्री नहीं कर पा रहे है। प्रत्येक खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध कराए ,खरीदी केन्द्रों में किसानों से बारदाना न मांगा जाए।. खरिदी केन्द्र के आश्रित ग्राम एवं हितग्राहियों को सप्ताह में निर्धारित दिन को तय किया जाए एवं निर्धारित दिनों के अनुसार उक्त ग्राम का हितग्राहियों का धान खरीदा जाए। खरीदी केन्द्रों में खरीदी की जाने वाली ग्राम का नाम, दिन, सूची चस्पा किया जाए। प्रतिदिन धान खरीदी लिमिट समाप्त करें या उसे और अधिक बृद्धि करें