
प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला पी. व्ही. 61 में मनाया गया संविधान दिवस।
पखांजुर/ शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला पी व्ही 61 संकुल बारदा 01 में संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र कि पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया। शिक्षकों के मार्गदर्शन से बच्चों के द्वारा संविधान की उद्देशिका को वाचन करते हुए संविधान दिवस की सार्थकता पर प्रकाश डाला गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें संविधान और संविधान निर्माता का आकर्षक चित्र बनाए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। संविधान के अनुसार चलने शपथ ग्रहण किया गया। भारतीय संविधान में निहित मौलिक अधिकारों और मौलिक कर्तव्य को कृष्णपाल राणा राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक द्वारा बच्चों को बताया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में नरेश कुमार साहू संतेष बघेल उमारानी शील सरस्वती कोमरे हेलन कोटपरिया बबली कोकड़िया चंद्रभान गोटे जयदेव मंडल सरपंच सुधांशु खराती ग्राम अध्यक्ष अमर मंडल अध्यक्ष एस एम सी देवाशीष बढ़ई श्रीवास सरदार विभा दास आदि का योगदान रहा।