
डोटोमेटा में ग्रामीणों की उपस्थिति में AIKKMS ने बिरसा मुंडा का 149 वां जयंती मनाया
पखांजुर/ ऑल इण्डिया किसान खेत मजदूर संगठन ने ग्राम डोटोमेटा में बिरसा मुंडा का 149 वां जयंती मनाया गया। ग्राम पटेल पंडरु नेताम ,सरपंच सुखदेव बोगा, केकेएमएस ब्लॉक सचिव अनिमेष ने बिरसा मुंडा का छायाचित्र पर माल्यार्पण किया। पंडरु, सुखदेव, देवलाल नेताम, केकेएमएस ब्लॉक सचिव अनिमेष निबास आदि ने सभा संबोधित करते हुए कहां है कि बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवम्बर 1875 को झारखंड के उलीहातू गांव में साधारण गरीब परिवार में हुआ। उनका जीवन बेहद कठिनाइयों से भरा और उन्हें बाल्यावस्था से ही आर्थिक संघर्षों का सामना करना पड़ा। सामाजिक असमानता, अत्याचार और अंग्रेजो द्वारा जनजातियों एवं देश पर निरंतर हो रहे शोषण ने बिरसा मुंडा के मन में विद्रो जन्म लिया। उन्होंने अंग्रेजों द्वारा लागू जमींदारी प्रथा, धर्मांधता और जनजातियों के पारम्परिक जीवन पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ अविराम संघर्ष किया।उनके संघर्ष और बलिदान ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को भी एक नई दिशा मिली ।देश में पहली बार संगठित क्रांतिकारी लड़ाई में जान फुका। बिरसा ने “उलगुलान” कि नारा दी उसआंदोलन ने तमाम देशवासियों और अन्य जनजातीय समुदायों को भी संगठित किया और स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भागीदारी करने की प्रेरणा दी । करोड़ों देश वासियों को वतन से तमाम शोषण जुल्म से मुक्ति कि लड़ाई में भागीदारी के साथ अपनि जान कि कुर्बान करने को आज भी प्रेरित कर रहे है।उस प्रेरणा से प्रेरित होकर एआईकेकेएमएस कृषि उत्पाद को न्यूनतम समर्थन मूल्य C2-50 फर्मूला अर्थात उत्पादन खर्चा का डेढ़ गुणा करे। साल भर सरकारी मण्डी खोला फसल खरीदने कि गारंटी दिया करें। बैंक लोन, महाजन ऋण, सोसायटी, समिति आदि कर्ज माफ करें। 60 वर्ष से उपर के महिला पुरुष किसानों को प्रति माह 10000 रु पेंशन दो आदि मांग पर आन्दोलन कर रहे है।देवलाल नेताम,मनिराम कोराम,अंकालू अचला, बिसराम धुर्वा,गज्जू नेताम, दिलीप वडडे, श्रीराम कोराम, विक्रम उसेंडी,विजय नेताम , बुधराम वेडदा , मनोहर धुर्वा, धर्मू नेताम , जगेश्वर बघेल, मंगलू धुर्वा, मोती टेकाम, प्रशांत कोवाची, जमीर मंडाल, रैजू नेताम कन्नो नेताम, सुनिता कोवाची, सुभद्रा कोवाची, इन्द्रणी नेताम , दिपना वेड्डे ,ज्योत्सना अधिकारी ,अनिमेष विश्वास, विप्लव आदि ने विरशा के छायाचित्र पर फुल अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।देवलाल नेताम ने जयंती कार्यक्रम संचालित किया।