Uncategorized
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आज से धान खरीदी कार्य का हुआ श्रीगणेश
जनपद अध्यक्ष ने धान तौलाई कर धान खरीदी का किया शुभारंभ

रिपोर्ट – मुकेश मंडावी
राजनांदगांव/छुरिया:– जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष किरण रविन्द्र वैष्णव ने छुरिया विकासखंड के ग्राम कल्लूबंजारी में धान तौलाई कर धान खरीदी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर संगीता यादव,चंन्दिका साहू, आत्माराम चंद्रवंशी खेमचंद साहू सहित किसान साथी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 3100 रु. प्रति क्विंटल पर धान खरीदी से किसानों में उत्साह की लहर है सरकार किसानों के साथ, आत्मनिर्भर कृषि की ओर अग्रसर है।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में आज से धान खरीदी कार्य का श्रीगणेश हुआ है।