
पखांजूर में बिजली न्याय आंदोलन के तहत कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, विद्युत विभाग कार्यालय का किया घेराव।
पखांजूर, 16 जुलाई/ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर 16 जुलाई को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पखांजूर के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय “बिजली न्याय आंदोलन” का आयोजन किया गया। इस आंदोलन के तहत भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और चौथी बार बिजली दरों में की गई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पखांजूर विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव किया और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार लगातार बिजली दरों में वृद्धि कर आम जनता और किसानों की जेब पर डाका डाल रही है। पहले ही महंगाई की मार से जनता परेशान है और अब बिजली की बढ़ी दरों ने आमजन का जीवन और कठिन बना दिया है। कांग्रेस पार्टी ने इसे सरकार की एक सुनियोजित लूट बताया और कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार बिजली दरों में की गई वृद्धि को वापस नहीं लेती।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत विश्वास ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी और गरीब विरोधी है। प्रदेश में बिजली के दाम लगातार बढ़ाकर आम जनता पर आर्थिक बोझ थोपा जा रहा है। कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी, हम हर मोर्चे पर जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे। पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रूपसिंह पोटाई ने कहा महतारी वंदन योजना के नाम पर महिलाओं को कुछ हजार रुपये देकर, बिजली बिल और महंगाई के जरिए उनसे दस गुना वसूली की जा रही है। यह भाजपा सरकार का छलावा है। जनता अब सब समझ चुकी है और समय आने पर इसका जवाब देगी।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बिजली बिल वृद्धि वापस लो, महंगाई हटाओ–जनता को राहत दिलाओ, भाजपा सरकार मुर्दाबाद जैसे नारों के साथ प्रदर्शन किया।
इस विरोध प्रदर्शन में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुप्रकाश मल्लिक, नगर पंचायत पार्षद राजदीप हालदार, पूर्व पार्षद अमर मंडल, ब्लॉक महिला कांग्रेस के अध्यक्ष नीलाक्षी बिस्वास, देवली नुरुटी, संगीता राय, जबा मंडल, हर्षित मृधा, दिलीप बिस्वास, शशि भूषण सरकार, परिमल शाह, विष्णुपद बाला, बिरेश तालुकदार, भवेश चक्रवर्ती, नेपाल राय, निहार सरकार, प्रदीप बाइन, स्वपन बिस्वास, मणिशंकर मंडल, मिलन मंडल, सम्राट चक्रवर्ती, अमित शाह, दीपांकार सरकार, विक्रम मल्लिक, रमेन सरकार, सुमित टिकेदार रामसिंह दुग्गा, बिद्दूत बिस्वास, बाघा बिस्वास, सूजन कविराज, मिंटू चक्रवर्ती, सचिन मलिक, सिद्धार्थ बरई, विधान विश्वास, किशोर सिकदार, संजय खसवा, श्यामल विश्वास, सोनेश मंडल, सुकुमार मजूमदार, गौतम देवनाथ, ज्योतिष बैध, समर मृधा, कनाई देवनाथ, संजीत हालदार, भावतोष बर, भुवन बड़ाई सहित अन्य कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।