
अहमदाबाद प्लेन क्रैश : भारतीय जनता पार्टी मंडल पखांजूर के कार्यकताओं ने दी श्रद्धांजलि।
पखांजुर/ पखांजूर मंडल अध्यक्ष श्री दीपांकर राय जी के निर्देशानुसार अहमदाबाद में हुए भीषण प्लेन क्रैश हादसे ने पूरे देश को गमगीन कर दिया है। इस दिल दहला देने वाली दुर्घटना में कई निर्दोष लोगों की अकाल मृत्यु ने न सिर्फ उनके परिवारों को, बल्कि पूरे देश को गहरे शोक में डुबो दिया। इसी दुखद घटना पर पखांजूर भाजपा मंडल द्वारा ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की |
यह भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन भारत माता की मुर्ति के पास गई, जहाँ पखांजूर भाजपा मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत माता की जय कें नारे के साथ शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ प्रकट कीं।
इस अवसर पर भाजपा के मंडल महामंत्री श्री शिवानंद मंडल जी ने कहा कि यह हादसा न केवल पीड़ित परिवारों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम सभी प्रभु से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्माओं को चिरशांति और उनके परिजनों को इस असहनीय दुख को सहने की असीम शक्ति प्रदान करें।
इस श्रद्धांजलि सभा में जिला उपाध्यक्ष श्री बाबलू सरकार जी, पूर्व मंडल महामंत्री राजेश नायर जी, महामंत्री श्यामू तिवारी एवं शिवानंद मंडल जी, मंडल उपाध्यक्ष श्री विकास पांडे जी, श्रीमती गीतारानी हालदार जी, मंडल मंत्री श्री अजय हालदार जी, निर्मला दास जी, नगर-पंचायत उपाध्यक्ष शंकर सरकार जी, अध्यक्ष प्रतिनिधि मोनिका साहा जी पार्षद कमलेश पटेल जी, दीनानाथ चुरेन्द्र जी,सिरगो बाई जी , लालटू कुंडू जी, शंकर नाग जी, रमेश नाग जी, सरपंच संघ के अध्यक्ष परमेश्वर उसेंडी जी, मनोज हालदार जी (किसान मोर्चा मिडिया प्रभारी), वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता वासुदेव हालदार जी, गोपी घोष जी, राहुल विश्वास जी, महामंत्री मिथुन गाईन जी, मंडल कार्यकारणी सदस्य सुकांत विश्वास जी, विधायक कार्यलय प्रभारी शशि – प्रजापती जी, कार्यकर्ता असीम राय जी, एवं कई भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहें…..