
टॉपर्स विद्यार्थियों को शालेय शिक्षक संघ ने किया सम्मान।
पखांजुर/ शालेय शिक्षक संघ कोयलीबेडा ने छत्तीसगढ़ 10 वीं कक्षा में टॉपटेन में आए पखांजूर के सभी बच्चों को उनके घर जाकर सम्मान किया।शालेय शिक्षक संघ कोयलीबेडा द्वारा प्रति वर्ष 10वीं एवं 12 वीं के टॉप टेन में शामिल सभी बच्चों का सम्मान करते है।इस वर्ष भी पखांजूर क्षेत्र से 4 बच्चों ने 10वीं टॉप टेन की सूची में स्थान हासिल किया है। शालेय शिक्षक संघ ने सभी बच्चों के घर जाकर मोमेंटो ,मिठाई,एवं गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया है।इसमें कु. इशिका बाला हायर सेकंडरी स्कूल गोंडाहुर ने 99.17% अंक प्राप्त कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ के टॉपटेन में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जीवन समाद्दार हायर सेकंडरी स्कूल हांकेर ने 98.67%अंक प्राप्त कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में चौथा स्थान प्राप्त किया है। धीमन बर्मन स्वामी आत्मानंद हायर सेकंडरी स्कूल हरनगढ़ ने 98.33% अंक प्राप्त कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में छठवां स्थान प्राप्त किया है।कु.नयन मंडल हायर सेकंडरी स्कूल बैकंठपुर ने 98%अंक प्राप्त कर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में आठवां स्थान प्राप्त किया है।ज्ञात हो कि शालेय शिक्षक संघ द्वारा प्रति वर्ष उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित करते हैं तथा विभिन्न सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभाता है। दो वर्ष पहले संघ के ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास एवं संघ के पदाधिकारी ने कैंसर पीड़ित छात्रा कु इशिका बाला के लिए घर-घर जाकर राशि मांग कर पीड़ित परिवार की मदद किया था।इस प्रकार शालेय शिक्षक संघ कोयलीबेडा में एक अलग पहचान बनाई है।इस कार्यक्रम में संभाग अध्यक्ष विवेक राय,जिला अध्यक्ष नन्द कुमार अटभैया,जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत साहू,जिला कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत कर,जिला महामंत्री असीम बिस्वास,जिला महामंत्री नवीन कुंडू,ब्लॉक अध्यक्ष गणेश दास,ब्लॉक सचिव गोविंद बघेल,सुजन बिस्वास, खेलूराम ध्रुव,गोपाल बिस्वास,लता बघेल,संगीता बागची,रीना नामदेव बिपुला कर,रेखा बिस्वास, मौसमी दास, कृष्णा महलदार,मनोज कुंडू,महादेव उसेंडी,जगदीश चक्रवती,केशव मिस्त्री,ऊषा डोरे,माला कर, बुलेश्वरी मार्शल,भूपालिता दास,उमा राणा,मंगलू राम ध्रुव,मनीष मिस्त्री,झूमर बिस्वास,प्रशांत मिस्त्री, असुंता खलको,फातिमा खलको, पद्मिनी खुरश्याम,कुमेर सिंह पुरामे,कल्पना साहू,कार्तिक कोमा,किरण बाली गोटे,मुकेश दिलानिया, शहजादी खान,केशरी ठाकुर,नितिन नरेटी, शत्रुघन खरे,प्रीति मानकर,मनोरमा साहू,आदि उपस्थित रहे।