
फरसगांव वार्ड क्र.7 के 5 कांग्रेसीयों ने भाजपा में किया प्रवेश, विधायक टेकाम ने गमछा पहनाकर किया स्वागत।
रामकुमार भारद्वाज, फरसगांव :- फरसगांव नगर के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद प्रतिनिधि व भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता प्रवीण राव के अगुवाई में 9 मई शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 07 के 5 कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए। सभी नए सदस्य केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम के केशकाल स्थित निवास में पहुंचे। विधायक ने अपने हाथों से उन्हें फूलमाला एवं गमछा पहनाकर स्वागत भाजपा में प्रवेश कराया और पार्टी की एकता के बारे में बताते हुए कहा भाजपा सरकार की रीति नीति एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सुशासन सरकार से प्रभावित होकर शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 07 के मुन्ना साहू, संतोष सिंकदार, मुकेश सिंह, विनोद नेताम और लोकनाथ इन सभी ने भाजपा में प्रवेश किए।
भाजपा की रीति नीति से खुश होकर भाजपा किया प्रवेश
भाजपा प्रवेश करने वाले नए सदस्यों ने कहा छत्तीसगढ़ में फिर भाजपा की सरकार बनने से जनता बहुत खुश है। भाजपा ने आम जन के विकास और उन्नति के लिये कई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचा रही है, अंदरूनी क्षेत्रों के ग्रामीणों को मुलभुत सुविधा मिल रही है. सभी को भारोसा है भाजपा के आने से सभी वर्गो का विकास जरुर होगा। भाजपा की रीति नीति से खुश होकर हमने कांग्रेस को छोड़ भाजपा में प्रवेश किया है।