कांकेरभानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ गांव बस्ती चलो अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गया।

गांव बस्ती चलो अभियान अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गया।

भानुप्रतापपुर/ भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा शक्तिकेंद्र आसुलखार में “गांव बस्ती चलो अभियान” अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गया। कार्यक्रम में आसुलखार के समस्त कार्यकर्ता, सक्रिय सदस्य और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं सहित समाज प्रमुख और प्रभावशाली लोगों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था। इस कार्यक्रम में भाजपा की रीति नीति, जनसंघ, भाजपा का उद्भव और विकास सहित भाजपा नित सरकार की समस्त उपलब्धि सहित विकास कार्यों को लोगों को बताया गया है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे, मुख्य वक्ता जिला कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन, ग्राम सरपंच ढालन सिंह राणा श. के. अध्यक्ष देवराज सलाम आदि का सहयोग रहा।

प्रथम पहर के कार्यक्रम में भाजपा के विकास यात्रा, नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार पर विशेष वार्ता में मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे ने कहा आज हमारे लिए गर्व की बात है कि 1951 को भारत माता की जय का सपना देख रहे श्यामा प्रसाद मुखर्जी और दीनदयाल उपाध्याय के सपनों ने आकर लिया और 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के साथ साथ अपने विचार यात्रा को प्रसारित किया गया। प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में छत्तीसगढ़ प्रदेश के निर्माता और भाजपा के पितृपुरुष भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने इस महान् पार्टी का कमान संभाला। उस दौर में दो सांसदों से आज 300 का आंकड़ा पार कर सरकार बना कर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पार्टी जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। 2014 से अब तक भारत देश हर कदम तरक्की कर रहा है, मातृवंदन योजना समस्त मातृशक्तियों का सम्मान करता है, ऐसे कई योजनाएं हैं जो आज जनजीवन को एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने में मदद कर रहा है।
कार्यक्रम में भाजपा के संदेश को लेकर जनसंपर्क रैली के माध्यम से लोगों से मिलकर संवाद किया गया, जनसंघ और बीजेपी के वरिष्ठ नेता और नेत्रियों का शॉल श्रीफल एवं भाजपा का गमछा भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजीव श्रीवास ने किया। इस कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो संकेत नशीले, दीपांकर मजूमदार पूर्व सरपंच पेंवरी जयबत्ती मंडावी, रूखमणि कश्यप सहित समस्त कार्यकर्ता और ग्रामवासी मौजूद रहे।

इनका किया सम्मान

पटेल समाज के वरिष्ठ एवं जनसंघ के नेता जीवराखन पटेल, सेन समाज के धनश्याम सेन, ग्राम गायता अमर सिंह राणा, कोजाराम समरथ, बारसूराम पुजारी,बलिराम मातृशक्ति में श्रीमती सुरजा बाई, बिंदबाई नवली बाई, अंशोबाई को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!