
पढ़ाई तुहर दुआर में प्राथमिक शाला पी.व्ही. 30 सिल्वर मेडल मिला।
पखांजुर(बस्तर टाइम्स)/ शासकीय प्राथमिक शाला पी.व्ही.30 ने पढ़ई तुहर दुआर में पूरे कांकेर जिले में उत्कृष्ट कार्य एवं कोयलीबेड़ा ब्लॉक में एक मात्र स्कूल जिन्हें सिल्वर मेडल मिला है। पढ़ाई तुहर दुआर यह योजना 2022- 2023 में पूरे राज्य में शुरू किया गया था। जिसमें सभी स्कूलों के पढ़ाई का स्तर का आकलन किया गया। जिसमें ब्लॉक स्तर, जिला स्तर एवं राज्य स्तर की टीम प्राथमिक शाला पी. व्ही.30 एवं अन्य स्कूलों का आकलन किया गया। जिसमें प्राथमिक शाला पी. व्ही. 30 के छात्रों एवं शिक्षकों ने उत्कृष्ट कार्य किया। प्राथमिक शाला पी. व्ही 30 के प्रधान अध्यापक ने इस सफलता का श्रेय साथी शिक्षक गुरुदास बैनर्जी एवं श्रीमती सविता शोरी को दिया है। इस वर्ष प्राथमिक शाला पी. व्ही.30 की कक्षा 5वीं की छात्रा कु पल्लवी पॉल ने इस वर्ष वीरगाथा कार्यक्रम में चित्रकला में जीत हासिल किया है। इस सफलता पर जिला कलेक्टर श्री निलेश महादेव क्षीरसागर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक पटेल, जिला स्रोत समन्वयक श्री रवि मिश्रा जी ने प्रधान अध्यापक गणेश दास एवं शाला परिवार को बधाई दिया है। कोयलीबेडा के खंड शिक्षा अधिकारी देव कुमार शील, बी.आर. सी.श्री विप्लव बैनर्जी, संकुल समन्वयक श्री परिमल राय ने प्राथमिक शाला पी. व्ही.30 के प्रधान अध्यापक गणेश दास को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया है।इस कार्यक्रम में संकुल समन्वयक नवीन कुंडू, सुजन बिस्वास, मरकाम सर, सत्यजीत बढ़ाई, असीम मिस्त्री उपस्थित थे।