
जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के अध्यक्ष बने श्यामवती मंडावी, तो वही उपाध्यक्ष बने मंजू सरदार।
पखांजुर/ कांकेर जिला के जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के नए अध्यक्ष बने श्रीमती श्यामवती मंडावी जीते, तो वही उपाध्यक्ष बने मंजू सरदार। जीत के बाद कार्यकर्ताओ ने मनाया जश्न, इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष नारायण साहा भी रहे मौजूद, कार्यकताओ में दिखा जोश जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा के उपाध्यक्ष बने मंजू सरदार।
जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में भाजपा संगठन की रणनीति रही असफल
कोयलीबेड़ा में भाजपा की रणनीति फेल हो गई। पसंद के उम्मीदवारों को जिताने पूरा जोर लगाया। चुनाव से पहले बैठक कर सहमति बनाने कोशिश हुई। इसके बावजूद संगठन के उम्मीदवार हार गए। चुनाव प्रभारी भरत मटियारा ने सभी 25 जनपद सदस्यों को विश्रामगृह बुला बैठक कर अध्यक्ष उपाध्यक्ष के नाम तय करते कहा इनके खिलाफ कोई नामांकन नहीं भरेगा। चुनाव स्थल पहुंचने के बाद अध्यक्ष का लिफाफा खोलते भाजपा से सरोजा उसेंडी को प्रत्याशी बनाया। बगावत करते श्यामबती मंडावी ने नामांकन भर दिया। चुनाव में श्यामबती मंडावी को 13 जबकि सरोजा उसेंडी को 12 वोट मिले।