कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग, नगर पंचायत में बना भाजपा प्रत्याशी गजानंद बने उपाध्यक्ष।
भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत भानुप्रतापपुर के प्रतिषठापूर्ण उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस में क्रॉस वोटिंग के चलते भाजपा ने बाजी मार ली । यहां भाजपा की ओर से पूर्व में उपाध्यक्ष रह चुके गजानंद डडसेना ने फिर से उपाध्यक्ष चुनाव जीत लिया। इस प्रकार भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में अब अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया।
आपको बता दु कि नगर पंचायत उपाध्यक्ष का चुनाव आज गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव में पीठासीन अधिकारी के समक्ष भाजपा के पार्षद गजानंद डडसेना एवं कांग्रेस के पार्षद पंकज राजवाधवानी ने अपना नामांकन फार्म दाखिल किया। नाम वापसी के बाद मतदान की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। जहां भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर एवं भाजपा के 5 पार्षदों सहित उनकी संख्या 6 थी। वहीं कांग्रेस में पार्षदों की संख्या 10 थी भाजपा एवं कांग्रेस सहित कुल 16 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया। जिसमें कांग्रेस और भाजपा को बराबर वोट मिले यानि दोनों को आठ आठ मत मिले जिसके कारण टाई की स्थिति निर्मित हो गई। जिसके बाद पर्ची सिस्टम में भाजपा के गजानंद डडसेना को जीत मिल गई है। इस तरह पीठासीन अधिकारी ने परिणाम की घोषणा की। कांग्रेस दल के दो पार्षदों ने उनके ही पार्टी के खिलाफ क्रास वोटिंग की।
Back to top button
error: Content is protected !!