सुकमा
सुकमा/ पूर्व विधायक मनीष कुंजाम आंदोलनकारियों का समर्थन, चार सुत्रीय मांगों का सी.पी.आई. ने समर्थन की।

पूर्व विधायक मनीष कुंजाम आंदोलनकारियों का समर्थन,चार सुत्रीय मांगों का cpi ने समर्थन की।
सुकमा/ जिले में छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय प्लेसमेंट कर्मचारियों के चार प्रमुख मांगों का भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी जिला परिषद सुकमा समर्थन करती है। इन कर्मचारियों के बदौलत शहर के लोग रहते हैं निश्चित क्यों कि शहरों की साफ सफाई से लेकर लाईट की व्यवस्था,पानी की व्यवस्था, घरों का कचरा उठना पुरी व्यवस्था इन कर्मचारियों के भरोसे होता है इन कर्मचारियों के सभी लड़ाई में हम इनके साथ खड़े है। कर्मचारीयों के बैठने पर सुकमा में सभी काम ठप हो गए हैं आम जनता परेशान हो रहे हैं।
राज्य सरकार इनके प्रमुख चार मांगो को त्वरित कारवाई करते हुए जल्द ही पुरा करें। पूर्व विधायक कुंजाम ने कहा कि आप लोगों के समर्थन में हम भी लिखित में मुख्यमंत्री महोदय को चिट्ठी लिखकर अवगत कराएंगे। इस दौरान हडमा मरकाम, राजेश नाग मौजूद रहे।