भोलापुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 लाख की स्वीकृति
ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार जताया

रिपोर्ट – मुकेश मंडावी
राजनांदगांव/छुरिया :- ग्राम भोलापुर वि.ख.छुरिया जिला राजनांदगांव के ग्रामीणों द्वारा पिछले दिनों सर्व समाज सामुदायिक भवन निर्माण की मांग उपमुख्यमंत्री व राजनांदगांव जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा को रायपुर मे किया था।
ग्राम भोलापुर विकासखंड छुरिया जिला राजनांदगांव में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20.00 लाख की राशि स्वीकृति प्रदान की है । इस पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उपमुख्यमंत्री व राजनांदगांव जिले की प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के प्रति धन्यवाद ज्ञाप किया ।
साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष गीता घासी साहू, जिला भाजपा के महामंत्री रविंद्र वैष्णव , जिला भाजपा उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद डडसेना, प्रदेश उपाध्यक्ष अजजा मोर्चा एम.डी ठाकुर , किरण वैष्णव अध्यक्ष जनपद पंचायत छुरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष छुरिया अजय पटेल ,मंडल महामंत्री संजय सिन्हा, खिलेश्वर साहू के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
धन्यवाद ज्ञापित करने वालों में रूखम प्रसाद पाण्डेय सरपंच भोलापुर, मोहित राम सिन्हा ग्राम पटेल, हेम साहू अध्यक्ष ग्राम विकास समिति भोलापुर ,शीशुपाल साहू अध्यक्ष अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति भोलापुर, सोहन साहू अध्यक्ष भाजयुमो छुरिया , लखन साहू, पोखन साहू ,पंचराम साहू, भोजेश चतुर्वेदी, दुकालू राम साहू ,सकुनदास चतुर्वेदी, मनबोध चतुर्वेदी, टीकम देवांगन, ,गोपी देवांगन, लालाराम साहू ,त्रिभुवन सिन्हा ,जनक साहू, आदि ।