छत्तीसगढ़

भानुप्रतापपुर/ कांग्रेस कार्यकाल में किसान धान बेचने के लिए परेशान हो गए थे – नरोत्तम

कांग्रेस कार्यकाल में किसान धान बेचने के लिए परेशान हो गए थे। – नरोत्तम


भानुप्रतापपुर/ भाजपा कार्यकर्ता भानुप्रतापपुर ब्लॉक के अंतर्गत धान खरीदी केंद्र आसुलखार, केवटी, संबलपुर, भानबेडा, कच्चे, भानुप्रतापपुर केंद्रों में जाकर बारदाना, तौल, पानी आदि अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण करने पहुचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोत्तम सिंह चौहान, भाजपा मंडल महामंत्री ज्वाला प्रसाद, जैन डिगेश खापर्डे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपने पूर्व 5 साल के कार्यकाल को याद करना चाहिए। उस समय किसान धान बेचने के लिए परेशान हो गए थे। दो साल का बारदाने का पैसा जो 18 रुपए प्रति बोरा से किसानो को देना था वह पैसा भूपेश बघेल सरकार ने किसानों को नहीं दिया है। आज किसानों की हमदर्द बन चुकी कांग्रेस की सरकार सिर्फ और सिर्फ दिखावे का पाखंड नौटंकी की राजनीति कर रही है। आने वाले समय में नगरी निकाय चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होना है जनता के बीच जाना है तो कुछ भी उल्लू-जुलूल मुद्दा बनाकर जनता को भ्रमित किया जा रहा है। यह सब राजनीति की रोटी सेकने में लगे हुए हैं। बेमुद्दावीहीन हो चुकी कांग्रेस पार्टी जनता को अपने घड़ियाली आंसू बहा कर गुमराह करने में लगी हुई है ताकि हम कैसे भी करके आने वाले नगरी निकाय चुनाव, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हम जनता के बीच जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!