भानुप्रतापपुर/ सेलेगाँव स्कूल में मनाया गया 75वीं संविधान दिवस, उद्देशिका का वाचन कर शपथ दिलाया गया।

सेलेगाँव स्कूल में मनाया गया 75वीं संविधान दिवस, उद्देशिका का वाचन कर शपथ दिलाया गया।
भानुप्रतापपुर/ शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेलेगाँव में 75वें संविधान दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम वरिष्ठ व्याख्याता सुमन ठाकुर द्वारा संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन, पूजा अर्चना कर संविधान की उद्देशिका का वाचन कर शपथ दिलाया गया। राजनीति शास्त्र के व्याख्याता रैनसिंह दर्रो ने बतलाया कि भारत में हर साल 26 नवंबर के दिन को राष्ट्रीय संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को साल 2015 से मनाया जा रहा है। यह दिन साल 1949 में पहली बार भारतीय संविधान को अपनाए जाने का प्रतीक है, जोकि 2 साल, 11 महीना, 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। लीना जैन, खुशी भूआर्य, ईशा जामड़ा, थालेश्वरी, डिंपल कुलदीप के द्वारा आकर्षक संविधान की रंगोली बनाई गई।
इस अवसर पर व्याख्याता बरसन राम साहू, के एल कटेंद्र, पुकेश्वर साहू, दिलीप कुमार साहू, पीयूषा बंजारे, गायत्री भूआर्य, लीना देवी दुग्गा, विजेंद्र बंजारे एवं समस्त छात्र छात्राएं की उपस्थिति रही।