कांकेरभानुप्रतापपुर

भानुप्रतापपुर/ चारामा में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर धूमधाम से मनाया गया।

चारामा में स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर धूमधाम से मनाया गया।

भानुप्रतापपुर/ चारामा के ग्राम दरगाह में आदिवासी जननायक एवं प्रणेता आंदोलनकारी व स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी सम्मिलित हुई। सबसे पहले छायाचित्र पर माल्यार्पण कर विधिवत तरीके से कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। वही भानुप्रतापपुर विधायक श्रीमती सावित्री मनोज मंडावी ने भगवान बिरसा मुंडा जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 150 जयंती की आप सभी बधाई,भगवान बिरसा मुंडा ने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। साथ ही आदिवासियों के अस्मिता के लिए उन्हें उनके अधिकार दिलाने के लिए भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंडा के इस योगदान को कभी भुलाया नही जा सकता। वे सदैव हमारे दिलों में चिरस्मरणीय रहेंगे।

इस अवसर पर श्रवण दर्रो परगना माझी चारामा, गौतम कुंजाम अध्यक्ष सर्व आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष, शिव तुमरेटी जिला अध्यक्ष,हीरा सिंग कोला कार्यकारणी अध्यक्ष चारामा, हरेसिंग नेताम सर्कल अध्यक्ष चारामा, रवि शंकर दर्रो, मनोहर दर्रो, तिहारू दर्रो, बिनु सिंह कांगे, गंगाराम जुर्री, देवप्रसाद जुर्री, गजेंद्र कुंजाम, सुरेंद्र जुर्री, श्रीराम तेता, नवली मीना मांडवी सदस्य जिला पंचायत कांकेर, रवि नायक सचिव सर्व आदिवासी समाज चारामा, मिथिलेश शोरी सदस्य जिला पंचायत कांकेर,चम्पा वट्टी सरपंच लखनपुरी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!