कोमल सिंह गुरु को मिला मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार

रिपोर्ट – मुकेश मंडावी
राजनांदगांव/छुरिया- छुरिया विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक शाला जोब के प्रधानपाठक श्री कोमल सिंह गुरु को शुक्रवार को संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग दुर्ग द्वारा उत्कृष्ट प्रधानपाठक के रुप में चयनित कर मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार सत्र 2024 प्रदान किया गया।बता दे कि संभाग के जिलों के प्रत्येक विकासखंडों के प्रधानपाठकों को उनके कुशल नेतृत्व व शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया जाता है। जिस पर खरे उतरते हुए कोमल सिंह गुरु अपने 25 वर्षों से उक्त शाला ( प्राथमिक शाला जोब) में अनवरत सेवा देते हुए गीत, संगीत, कविता के माध्यम से शिक्षण, पर्यावरण जागरूकता, एवं प्रेरणादायी भौतिक शालेय वातावरण के लिए कार्य करते आ रहे हैं। इसी सेवा भावी कार्यों के लिए श्री कोमल सिंह गुरु को मुख्यमंत्री शिक्षा गौरव अलंकरण पुरुस्कार से नवाजा गया। सर की इस उपलब्धि के लिए संकुल प्राचार्य डी के रजक, संकुल समन्वयक वी आर पटेल, एस आर मंडावी, डी, आर निषाद, एम के चंद्रवंशी, वाय के साहू, ऐ कुजूर, के साहू, एम आर भलेंद्र, एल आर साहू, ने बधाई देते हुए सर के उज्जवल भविष्य की कामना की है।